s

एयर यूरोपा द्वारा संचालित फ़्लाइट्स

आपकी कनेक्टिविटी बनाए रखने में सहायता करने के लिए

एयर यूरोपा किन फ़्लाइट्स को संचालित करेगी?

अगले कुछ महीनों में मैड्रिड आने-जाने वाली Etihad Airways की EY103 और EY104 फ़्लाइट्स, एयर यूरोपा की साझेदारी में संचालित की जाएंगी। इस साझेदारी से हमें मैड्रिड के लिए अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही आपको बेहतरीन कनेक्टिविटी और यात्रा के ज़्यादा विकल्प मिलेंगे। जब आप यात्रा के लिए बुकिंग करेंगे, तब एयर यूरोपा द्वारा संचालित फ़्लाइट्स की जानकारी साफतौर पर दी जाएगी।

Air Europa

अपनी एयर यूरोपा फ़्लाइट में क्या उम्मीद करें 

आप एयर यूरोपा के विमान में यात्रा करेंगे, जहां सभी सेवाएं उनके क्रू सदस्यों द्वारा दी जाएंगी और सहयोग के लिए Etihad Airways का एक क्रू सदस्य भी साथ होगा। विमान में मिलने वाली कुछ ऑनबोर्ड सेवाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन Etihad Airways की जानी-पहचानी और पसंदीदा सुविधाएं, जैसे कि कॉम्प्लीमेंट्री खाना-पीना, इनफ्लाइट मनोरंजन, ऑनबोर्ड वाई-फ़ाई और Etihad गेस्ट माइल्स कमाने का मौका आपको अब भी मिलेगा। 

उड़ान भरने से पहले 

  • हमारी वेबसाइट या Etihad Airways ऐप  से ऑनलाइन चेक इन करें

  • यदि आप पात्र हैं तो हमारे अत्याधुनिक लाउंज इस्तेमाल करें 

  • यदि आपने एक पात्र किराया श्रेणी में बुकिंग की है, तो ज़ायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने-जाने के लिए हमारी Etihad कार चालक सेवा उपलब्ध रहेगी

  •  

बैगेज

सीटें

  •  यदि आप पहले से ही एक सीट चुन चुके हैं, तो हम आपके लिए वैसी ही सीट दोबारा असाइन कर देंगे 
  • आपातकालीन निकास सीटें और बल्कहेड सीटें उपलब्ध हैं 

  • एक्स्ट्रा लेगरूम सीटें उपलब्ध नहीं हैं

  • शिशु बेसिनेट उपलब्ध हैं और etihad.com/manage पर इनके लिए अनुरोध किया जा सकता है (उपलब्धता के अधीन)  

  • बिज़नेस क्लास में अपनी सीट को रिक्लाइन करके बेड बना सकते हैं 

  • यूएसबी चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध हैं। बिज़नेस क्लास में आपको 2 यूएसबी पोर्ट और एक प्लग की सुविधा मिलेगी, इकोनॉमी में 1 यूएसबी पोर्ट की सुविधा मिलेगी

भोजन और ड्रिंक्स 

  • आपकी आरामदायक यात्रा के लिए कॉम्प्लीमेंटरी भोजन और ड्रिंक्स उपलब्ध रहेंगे

कम्फर्ट और सुविधा

  •  विमान में एयर यूरोपा के क्रू सदस्य आपकी देखभाल करेंगे और उनके सहयोग के लिए Etihad Airways का एक केबिन क्रू सदस्य भी रहेगा
  • हर विमान में प्रार्थना करने के लिए जगहें उपलब्ध हैं 

  • एयर यूरोपा के विमान में दिव्यांगों के लिए अनुकूल शौचालय लगे हुए हैं  

मनोरंजन और कनेक्टिविटी

  • इन फ़्लाइट्स में आपको इनफ्लाइट मनोरंजन और ऑनबोर्ड वाई-फ़ाई की सुविधा मिलेगी 

Etihad गेस्ट माइल्स

  • हमेशा की तरह Etihad गेस्ट माइल्स कमाएं और रिडीम करें 

टिकट में बदलाव

  • सामान्य किराया शर्तें लागू होती हैं 

सामान्य प्रश्न

आपकी फ़्लाइट में बदलाव किया जा सकता है या नहीं और इसके लिए कितना शुल्क लगेगा यह उस किराया श्रेणी पर निर्भर करता है जिसमें बुकिंग की गई है।

 

हमारे किराया नियम देखें

आप अभी भी etihad.com/manage पर जाकर या हमसे संपर्क करके अपनी फ़्लाइट के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

हां, इन फ़्लाइट्स में आपको इनफ्लाइट मनोरंजन और ऑनबोर्ड वाई-फ़ाई की सुविधा मिलेगी